Get App

Multibagger Stock: 5 साल में 2000% का मिला रिटर्न, एक साल में 237% चढ़ा शेयर

IRIS Business Services Share Return: 26 मार्च 2025 को कंपनी के होल टाइम डायरेक्टर और CEO एस स्वामीनाथन का निधन हो गया। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। कंपनी में 31 जनवरी 2025 तक प्रमोटर्स के पास 34.68 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Ritika Singhअपडेटेड Mar 28, 2025 पर 10:30 PM
Multibagger Stock: 5 साल में 2000% का मिला रिटर्न, एक साल में 237% चढ़ा शेयर
IRIS Business Services एक RegTech SaaS कंपनी है।

Multibagger Share: शेयर बाजार चाहे जितना भी अनप्रिडिक्टेबल हो लेकिन कम वक्त में मोटा पैसा बनाने के लिए अक्सर लोग इसी की ओर रुख करते हैं। और करें भी क्यों न, कुछ स्टॉक्स ने रिटर्न ही इतना तगड़ा दिया है। अब IRIS बिजनेस सर्विसेज के शेयर को ही ले लीजिए। यह पिछले एक साल में 237 प्रतिशत मजबूत हुआ है। वहीं 5 साल में कीमत 2000 प्रतिशत बढ़ चुकी है।

मुंबई स्थित IRIS बिजनेस सर्विसेज एक RegTech (रेगुलेटरी टेक्नोलॉजी) SaaS (Software as a service) कंपनी है। यह विभिन्न उद्योगों और भौगोलिक क्षेत्रों में संगठनों और रेगुलेटर्स की कुछ खास जरूरतों को पूरा करने वाले प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराती है। कंपनी 52 से ज्यादा देशों में कारोबारों के लिए कंप्लायंस, डेटा और एनालिटिक्स सॉल्यूशंस उपलब्ध करा रही है। इसकी शुरुआत साल 2000 में हुई थी। कंपनी की अमेरिका, ​सिंगापुर और इटली में सब्सिडियरी हैं।

5 साल पहले 20 रुपये का भी नहीं था IRIS Business Services

IRIS बिजनेस सर्विसेज के शेयर की कीमत 5 साल पहले 27 मार्च 2020 को BSE पर 17.8 रुपये थी। 28 मार्च 2025 को शेयर 387.35 रुपये पर बंद हुआ है। अगर किसी ने 5 साल पहले शेयर में 50000 रुपये लगाए होंगे और बीच में शेयर बिक्री नहीं की होगी तो 5 साल के रिटर्न 2076.12 प्रतिशत के साथ उसका निवेश आज की तारीख में लगभग 11 लाख रुपये हो गया होगा। इसी तरह 1 लाख रुपये के 21 लाख रुपये और और 2 लाख रुपये के 43 लाख रुपये से ज्यादा बन गए होंगे। 5 लाख रुपये का अमाउंट 1 करोड़ रुपये में कनवर्ट हो गया होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें