Multibagger Stock: सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी जेके लक्ष्मी सीमेंट (JK Laxmi Cement) ने निवेशकों की पूंजी में शानदार इजाफा किया है। बीस साल में यह करीब 98 गुना बढ़ चुका है। जेके लक्ष्मी सीमेंट में आज करीब तीन फीसदी की गिरावट रही और बीएसई पर 568.30 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। हालांकि इसकी तेजी आगे भी बने रहने के आसार हैं और मार्केट एक्सपर्ट्स ने इसमें 680 रुपये के टारगेट प्राइस पर निवेश की सलाह दी है। अभी इसके भाव 568.30 रुपये (JK Laxmi Cement Share Price) हैं।
22 साल में 98 गुना बढ़ा दी पूंजी
जेके लक्ष्मी सीमेंट के शेयर करीब 20 साल पहले 4 अक्टूबर 2022 को 5.83 रुपये के भाव पर थे जो आज बढ़कर 568.60 रुपये पर पहुंच चुका है। इसका मतलब हुआ कि अगर उस समय इसमें किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये लगाए होते तो यह बढ़कर 98 लाख रुपये हो जाता। कुछ दिन पहले 20 सितंबर को यह 683.85 रुपये के भाव पर था यानी कि अक्टूबर 2002 में एक लाख का निवेश इस समय तक 1.17 करोड़ रुपये बन गए थे।
अब आगे कैसी रहेगी शेयरों की चाल
घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2022 में बढ़ी हुई लागत के चलते कंपनी के कारोबार पर असर पड़ा था लेकिन अब दूसरी छमाही अक्टूबर-मार्च 2022 में तेज मांग और कमोडिटी के भाव में गिरावट के चलते पॉजिटिव माहौल है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-2024 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 16 फीसदी की सीएजीआर से बढ़ सकता है। इसके चलते एक्सपर्ट्स निवेश की सलाह दे रहे हैं।
जेके लक्ष्मी सीमेंट के शेयर 20 सितंबर 2022 को 683.85 रुपये के एक साल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि उसके बाद मुनाफावसूली के चलते यह करीब 16.85 फीसदी टूट गया। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह निवेश का सुनहरा मौका है और मौजूदा भाव पर 680 रुपये के टारगेट प्राइस पर निवेश कर करीब 20 फीसदी मुनाफा कमा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।