Multibagger Share: स्पेशिएलिटी केमिकल सेक्टर की कंपनी ज्योति रेजिंस एंड एडहेसिव्स लिमिटेड के शेयर ने पिछले 5 सालों में निवेशकों का तगड़ा फायदा कराया है। शेयर इतने कम वक्त में लगभग 30 गुना चढ़ा है। 5 साल पहले यह 50 रुपये का भी नहीं था लेकिन अब कीमत 1200 रुपये से ज्यादा है। ज्योति रेजिंस एंड एडहेसिव्स लिमिटेड EURO7000 ब्रांड नेम के तहत सिंथेटिक वुड एडहेसिव्स बनाती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इसकी 14 राज्यों में 46 ब्रांच और 60 डिस्ट्रीब्यूटर हैं।
