Get App

Multibagger Stock: एक साल में 481% रिटर्न, अब स्प्लिट होगा इस NBFC का शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Multibagger Stock: इस दिग्गज एनबीएफसी (NBFC) के शेयरों ने निवेशकों की जबरदस्त कमाई कराई है। महज 10 महीने में इसने निवेशकों की पूंजी 533 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। इसके शेयर दो महीने में थोड़े फिसले तो हैं लेकिन अभी भी निवेशक 481 फीसदी मुनाफे में हैं। अब एनबीएफसी ने स्टॉक स्प्लिट का फैसला किया है। चेक करें स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 13, 2023 पर 11:28 AM
Multibagger Stock: एक साल में 481% रिटर्न, अब स्प्लिट होगा इस NBFC का शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेट
रा इनवेस्टमेंट्स एंड फाइनेंस इंडिया पिछले साल 25 अप्रैल 2022 को 58.25 रुपये के भाव पर थे जो इसका एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद महज 10 महीने में ही यह 481 फीसदी उछलकर 7 फरवरी 2023 को एक साल के हाई 368.85 रुपये पर पहुंच गया।

Multibagger Stock: दिग्गज एनबीएफसी (NBFC) सेरा इनवेस्टमेंट्स एंड फाइनेंस इंडिया (Sera Investments & Finance India) के शेयरों ने निवेशकों की जबरदस्त कमाई कराई है। महज 10 महीने में इसने निवेशकों की पूंजी 533 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। इसके शेयर दो महीने में थोड़े फिसले तो हैं लेकिन अभी भी निवेशक 481 फीसदी मुनाफे में हैं। अब एनबीएफसी ने स्टॉक स्प्लिट का फैसला किया है। एनबीएफसी सेरा इनवेस्टमेंट्स ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों को दो रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों में बांटने का फैसला किया है और इसका रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है। सेरा इनवेस्टमेंट्स के शेयर फिलहाल बीएसई पर 1.60 रुपये की बढ़त के साथ 338.55 रुपये (Sera Investments & Finance India Share Price) पर ट्रे़ड हो रहे हैं। इसका फुल मार्केट कैप 338.55 करोड़ रुपये है।

Sera Investments के Stock Split की क्या है योजना

सेरा इनवेस्टमेंट्स ने बुधवार 12 अप्रैल को स्टॉक स्प्लिट के रिकॉर्ड डेट की जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी 1:5 के रेश्यो में इक्विटी शेयरों को तोड़ेगी जिससे इसकी फेस वैल्यू 10 रुपये से दो रुपये की हो जाएगी। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 28 फरवरी 2023 फिक्स किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें