Multibagger Stock: अलग-अलग प्रकार के प्रिंटर बनाने वाली दिग्गज कंपनी कंट्रोल प्रिंट (Control Print) के शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। वहीं लॉन्ग टर्म में इसकी तेजी ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया। घरेलू ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक इसकी तेजी अभी थमने वाली नहीं है और मौजूदा लेवल से यह करीब 17 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। इसके शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी बीएसई पर 1.35 फीसदी के उछाल के साथ 576.60 रुपये (Control Print Share Price) पर हैं। इंट्रा-डे में यह 4.90 फीसदी के उछाल के साथ 596.75 रुपये पर पहुंच गया था। BSE Sensex फिलहाल 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 61,054.29 पर बंद हुआ है।
