Multibagger Stock: देश की दूसरी सबसे बड़ी प्लाईवुड कंपनी ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज (Greenply Industries) ने निवेशकों की जमकर कमाई कराई है। लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। पिछले कारोबारी हफ्ते में यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया था लेकिन इस लेवल से अब तक यह तीन फीसदी रिकवर हो चुका है। आगे भी एक्सपर्ट इसमें शानदार तेजी के आसार देख रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईडीबाई कैपिटल के मुताबिक मौजूदा लेवल से अभी यह 24 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। इसके शेयर बीएसई पर अभी 138.30 रुपये के भाव (Greenply Share Price) में मिल रहे हैं।
