Get App

Multibagger Stock: ढाई साल में 594% दिया रिटर्न, अब एक महीने में ही 13% कमाने का मौका, इस सूगर कंपनी पर एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Multibagger Stock: सुगर इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज (Triveni Engineering and Industries) के शेयरों ने महज ढाई साल में निवेशकों की पूंजी में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी की है और अभी भी तेजी के रूझान दिख रहे हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 22, 2022 पर 12:21 PM
Multibagger Stock:  ढाई साल में 594% दिया रिटर्न, अब एक महीने में ही 13%  कमाने का मौका, इस सूगर कंपनी पर एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव
त्रिवेणी इंजीनियरिंग चीनी बनाने के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है। (File Photo- Pixabay)

Multibagger Stock: सुगर इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज (Triveni Engineering and Industries) के शेयरों ने महज ढाई साल में निवेशकों की पूंजी में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी की है। बाजार के जानकारों के मुताबिक इसकी तेजी अभी भी थमी नहीं है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एडलवाइज का आकलन है कि महज एक महीने में ही इससे 13 फीसदी से अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। आज 22 नवंबर की बात करें तो इसके शेयर अभी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 273.75 रुपये के भाव (Triveni Engineering and Industries Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं। इसका मार्केट कैप 6,608.38 करोड़ रुपये है।

निवेश के लिए अपनाएं ये स्ट्रैटजी

वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी एडलवाइज ने त्रिवेणी इंजीनियरिंग को खरीदारी की रेटिंग दी है। इसमें निवेश के लिए 310 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है जो मौजूदा भाव (Triveni Engineering and Industries Share Price) से 13 फीसदी से अभी अधिक अपसाइड है। एडलवाइज के मुताबिक निवेशकों को इसमें शॉर्ट टर्म यानी एक महीने तक के लिए 310 रुपये के टारगेट प्राइस पर पैसे लगाते समय 270 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस रखना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें