Multibagger Penny Stocks: 20 साल में करोड़पति, एक साल में निवेश डबल, अब आगे ये है रुझान

Multibagger Penny Stocks: कुछ शेयर ऐसे होते हैं जो लॉन्ग टर्म में ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में भी निवेश के लिए शानदार साबित होते हैं। ऐसा ही एक शेयर है फ्रंट लोड वाशिंग मशीन के मार्केट में 35 फीसदी हिस्सेदारी वाली कंपनी का। 20 साल में इसने 1 लाख रुपये के निवेश को एक करोड़ रुपये की पूंजी बना दिया तो दूसरी तरफ 10 महीने में ही इसने निवेश डबल से अधिक कर दिया

अपडेटेड Jun 17, 2024 पर 9:20 PM
Story continues below Advertisement
IFB Industries के शेयर 24 जून 2005 को महज 15.03 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 1611.10 रुपये पर है यानी कि 20 साल में 1 लाख रुपये का निवेश 1.07 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई।

Multibagger Penny Stocks: फ्रंट लोड वाशिंग मशीन के मार्केट में 35 फीसदी हिस्सेदारी वाली कंपनी आईएफबी इंडस्ट्रीज ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। सिर्फ लॉन्ग टर्म ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में भी यह धांसू निवेश साबित हुआ है। 20 साल में इसने 1 लाख रुपये के निवेश को एक करोड़ रुपये की पूंजी बना दिया तो दूसरी तरफ 10 महीने में ही इसने निवेश डबल से अधिक कर दिया। अब आगे की बात करें तो ब्रोकरेज ने इस पर दांव लगा दिया है और खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। अभी इसके शेयर 1611.10 रुपये के भाव पर हैं। शुक्रवार को यह BSE पर 5.82 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

IFB Industries ने 19 साल में बनाया करोड़पति

आईएफबी इंडस्ट्रीज के शेयर 24 जून 2005 को महज 15.03 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 1611.10 रुपये पर है यानी कि 20 साल में 1 लाख रुपये का निवेश 1.07 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। ऐसा नहीं है कि इसने सिर्फ लॉन्ग टर्म में ही शानदार रिटर्न दिया है बल्कि शॉर्ट टर्म में भी शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 27 जून 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 797 रुपये पर था। इस लेवल से 10 महीने में यह करीब 116 फीसदी उछलकर 24 अप्रैल 2024 को 1721.25 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है। फिलहाल इस हाई से यह 6 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।


अब आगे क्या है रुझान?

आईएफबी इंडस्ट्रीज स्ट्रेटनर्स, डीक्वॉइलर्स, स्ट्रिप लोडर्स जैसे टूल्स बनाती है। इसाक कारोबार चार सेगमेंट्स- होम एप्लाएंसेज, इंजीनियरिंग डिविजन, मोटर डिविजन और स्टील डिविजन में फैला हुआ है। भारतीय मार्केट में इसकी दमदार मौजूदगी है। इसका डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क काफी तगड़ा है और वित्त वर्ष 2024 के आंकड़ों के मुताबिक इसमें 850 से अधिक मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स काउंटर्स और 465 एक्स्क्लूसिव आईएफबी प्वाइंट्स हैं। घरेलू मार्केट में फ्रंट-लोड वाशिंग मशीन में इसकी करीब 35 फीसदी मार्केट हिस्सेदारी है।

ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा का मानना है कि वित्त वर्ष 2025 में इसका रेवेन्यू 25 फीसदी बढ़ सकता है। मैनेजमेंट ने कर्ज में कमी से ब्याज पर घटते खर्च, कैपेसिटी यूटिलाइजेशन में सुधार, लागत में कटौती, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विस्तार और चैनल डिस्ट्रीब्यूशन में सुधार के जरिए वित्त वर्ष 2026 तक EBITDA मार्जिन को 10 फीसदी से अधिक करने का लक्ष्य रखा है जो वित्त वर्ष 2024 में 4.9 फीसदी पर था। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज ने 2268 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है।

China New Home Price falls: 10 साल में सबसे तेज गिरी नए घरों की कीमतें, चीन का प्रॉपर्टी सेक्टर बेहाल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।