Get App

2025 में इन 10 शेयरों ने कराई बंपर कमाई, सभी ने दिया 1000% से भी अधिक रिटर्न, कहीं आप तो नहीं चूक गए मौका?

Multibagger Stocks of 2025: साल 2025 में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स ने इस साल अब तक करीब 9 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं निफ्टी में लगभग 10 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं मिडकैप और स्मॉलपैक इंडेक्सों का प्रदर्शन इससे भी कमजोर रहा है। हालांकि इसी दौरान कई चुनिदां शेयर ऐसे भी रहे, जिन्होंने एक ही साल में अपने निवेशकों की संपत्ति कई गुना बढ़ा दी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 4:26 PM
2025 में इन 10 शेयरों ने कराई बंपर कमाई, सभी ने दिया 1000% से भी अधिक रिटर्न, कहीं आप तो नहीं चूक गए मौका?
Multibagger Stocks of 2025: RRP सेमीकंडक्टर के शेयर 2025 में ₹181.9 से उछलकर ₹10,984 तक पहुंच गए

Multibagger Stocks of 2025: साल 2025 में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स ने इस साल अब तक करीब 9 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं निफ्टी में लगभग 10 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं मिडकैप और स्मॉलपैक इंडेक्सों का प्रदर्शन इससे भी कमजोर रहा है। हालांकि इसी दौरान कई चुनिदां शेयर ऐसे भी रहे, जिन्होंने एक ही साल में अपने निवेशकों की संपत्ति कई गुना बढ़ा दी।

यहां हम 10 ऐसे मल्टीबैगर शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 2025 में अब तक बीएसई पर 1,000% से भी अधिक का रिटर्न दिया है।

1. आरआरपी सेमीकंडक्टर (RRP Semiconductor)

RRP सेमीकंडक्टर के शेयर 2025 में ₹181.9 से उछलकर ₹10,984 तक पहुंच गए। साल 2025 में अब तक यह कंपनी करीब 5,821 फीसदी बढ़ चुकी है। हालांकि, इस मल्टीबैगर रिटर्न के बावजूद कंपनी की वित्तीय स्थिति बेहद कमजोर है। हालिया नतीजों में कंपनी का रेवेन्यू नेगेटिव में रहा। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, इसके पास केवल दो फुल-टाइम कर्मचारी हैं और सेमीकंडक्टर यानी AI बूम से उसका सीधा संबंध भी काफी कमजोर माना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें