Multibagger Shares: मल्टीबैगर स्टॉक, उन शेयरों को कहते हैं जो बस कुछ समय में ही अपने निवेशकों के पैसे को कई गुना बढ़ा देते हैं। ऐसी ही एक शेयर है त्रिवेणी टर्बाइन (Triveni Turbine)। पिछले कुछ सालों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। कोरोना महामारी के बाद आई रैली के दौरान, इस शेयर का 50 रुपये से बढ़कर 480 रुपये पर पहुंच गया है। यानी इसके शेयरों का भाव 860% या करीब साढ़े 9 गुना बढ़ा है। इतनी शानदार तेजी के बावजूद, कई ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि अभी भी इस शेयर में काफी जान बाकी है।
