Get App

धूल के फूल: बेहतर रिटर्न के लिए म्यूचुअल फंड्स मैनेजर्स को इन मिडकैप शेयरों पर है भरोसा

मार्च महीने में फेडरल बैंक और जिंजल स्टील और पावर में भी म्यूचुअल फंड स्कीमों की तरफ से जोरदार करीदारी देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2022 पर 2:32 PM
धूल के फूल: बेहतर रिटर्न के लिए म्यूचुअल फंड्स मैनेजर्स को इन मिडकैप शेयरों पर है भरोसा
मार्च महीने में फेडरल बैंक और जिंजल स्टील और पावर में भी म्यूचुअल फंड स्कीमों की तरफ से जोरदार करीदारी देखने को मिली है

ऐसे म्यूचुअल फंड स्कीम जिन्होंने अपने पोर्टफोलियो में मिड-कैप और स्माल-कैप स्टॉक्स को ज्यादा वरीयता दी है। वो पिछले कुछ वर्षों के दौरान इक्विटी ओरिएंटेड स्कीमों के चार्ट में टॉपर्स की सूची में रहे हैं। ऐसे फंड मैनेजर जिन्होंने क्वालिटी मिड-कैप स्टॉक्स पर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और अपने निवेशकों को जोरदार कमाई कराई है। यहां हम म्यूचुअल फंड मैनेजर के ऐसे पसंदीदा मिड-कैप स्टॉक्स की सूची दे रहे हैं। जिन्होंने बाजार के भारी उतार-चढ़ाव और अनिश्चिचतता भरे माहौल में फंड मैनेजरों का विश्वास बनाए रखा है। बता दें कि ये आंकड़े 31 मार्च 2022 तक के हैं। आइए इन पर डालते हैं एक नजर।

Ashok Leyland : फंड मैनेजरों की पंसद की इस सूची में Ashok Leyland टॉप पर है। यह स्टॉक Baroda BNP Paribas Conservative Hybrid, HDFC Balanced Advantage, HSBC Flexi Cap, Kotak Manufacture in India and PGIM India Balanced Advantage फंड जैसी स्कीमों में शामिल हैं।

Cholamandalam Investment and Finance: मार्च महीनें में ICICI Pru Focused Equity, Aditya Birla SL Multi-Cap, Tata Banking & Financial Services और ICICI Pru India Opp Fund में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

PI Industries: पीआई इंडस्ट्रीज में मार्च महीने में Edelweiss Large Cap, ITI Large Cap, ITI Multi-Cap, Kotak Manufacture in India और L&T Balanced Advantage Fund ने खरीदारी की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें