Get App

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए खुशखबरी, अब यूनिट बेचने के बाद सिर्फ 2 दिन में मिल जाएगा पैसा

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। भारत में कारोबार करने वाले सभी म्यूचुअल फंड हाउस 1 फरवरी से, पैसों की निकासी के लिए T+2 साइकिल को अपनाने जा रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) ने शुक्रवार 27 जनवरी को यह जानकारी दी

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 27, 2023 पर 11:15 PM
Mutual Funds: म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए खुशखबरी, अब यूनिट बेचने के बाद सिर्फ 2 दिन में मिल जाएगा पैसा
म्यूचुअल फंड हाउस अभी निकासी के लिए T+3 साइकिल का पालन करते हैं

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। निवेशकों को अब म्यूचुअल फंड स्कीम से निवेश निकालते समय एक दिन जल्दी पैसा मिल जाएगा। भारत में कारोबार करने वाले सभी म्यूचुअल फंड हाउस 1 फरवरी से, पैसों की निकासी के लिए T+2 साइकिल को अपनाने जा रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) ने शुक्रवार 27 जनवरी को यह जानकारी दी। T+2 साइकिल का मतलब है, ट्रेडिंग डे और उसके बाद 2 दिन। निवेशक जिस दिन पैसे निकासी करेंगे, वह ट्रेडिंग दिन (T) होता है। यानी निवेशकों की ओर पैसों की निकासी करने के दो दिन के अंदर उनके खाते में अब पैसा आ जाएगा।

म्यूचुअल फंड हाउस अभी तक निकासी के बाद पैसों के खाते में भेजने के लिए T+3 साइकिल का पालन करते हैं। यानी निवेशकों को निकासी का आदेश देने के 3 बाद पैसा मिलता था।

दरअसल भारतीय शेयर बाजार ने हाल ही में शेयरों के सेटलमेंट के लिए T+1 साइकिल को अपनाया था। इससे शेयरों के सेटलेटमेंट में लगने वाला समय एक दिन कम हो गया। साथ ही निवेशकों के शेयर बेचने पर अगले दिन राशि उनके खाते में आ जाएगी।

इसी के लाभ को आगे बढ़ाते हुए अब 1 फरवरी से म्यूचुअल फंड को T+2 सिस्टम में शिफ्ट किया जा रहा है। इससे म्युचुअल फंड निवेशकों को लाभ होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें