Gold ETFs : गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (exchange traded funds) में इनफ्लो वर्ष 2022 में 90 फीसदी घटकर 459 करोड़ रुपये रह गया। इसकी मुख्य वजह पीली धातु की कीमतों में तेजी और महंगाई के दबाव के चलते ब्याज दरों में बढ़ोतरी रही हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (Amfi) के डेटा से पता चलता है कि 2021 में गोल्ड ईटीएफ में 4,814 करोड़ रुपये और 2020 में 6,657 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ था। हालांकि, 2022 में गोल्ड ईटीएफ के एसेट बेस और इनवेस्टर्स के खातों या फोलियो की संख्या में बीते साल की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
