Get App

ICICI Pru MF ने लॉन्च किया PSU Fund, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

ICICI Prudential PSU Equity Fund अपना 80 फीसदी एसेट सरकारी कंपनियों के शेयरों में लगाएगा। सरकारी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन पिछले दो साल में मार्केट के मुकाबले बेहतर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2022 पर 2:46 PM
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया PSU Fund, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?
इस New Fund Offer (NFO) में 6 सितंबर तक इनवेस्ट किया जा सकता है।

ICIC Prudential MF ने पीएसयू इक्विटी फंड लॉन्च किया है। यह स्कीम सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगी। इस New Fund Offer (NFO) में 6 सितंबर तक इनवेस्ट किया जा सकता है। आइए इस फंड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ICICI Prudential PSU Equity Fund अपना 80 फीसदी एसेट सरकारी कंपनियों के शेयरों में लगाएगा। सरकारी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन पिछले दो साल में मार्केट के मुकाबले बेहतर रहा है। इस दौरान एसएंडपी बीएसई पीएसयू इंडेक्स ने 52 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि सेंसेक्स का रिटर्न 24 फीसदी रहा है।

ICICI Prudential MF के सीनियर फंड मैनेजर मित्तुल कालावाडिया ने कहा, "इससे पहले हम ऐसे फंड लेकर आ चुके हैं, जो किसी सेक्टर या किसी सेगमेंट पर फोकस करते हैं।" ICICI Pru MF ने 2019 में ICICI Pharma Healthcare and Diagnostics Fund (PHD) और ICICI Commodities Fund लॉन्च किए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें