आईटी शेयरों में मार्च 2020 के निचले स्तर के बाद से एक अच्छी रिकवरी देखने को मिली। ब्रॉडर इंडेक्सेस अन्य सेक्टर्स से अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि पिछले तीन महीनों में इन शेयरों ने वोलाटाइल प्रदर्शन किया है। इस बीच बेंचमार्क - निफ्टी आईटी इंडेक्स में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं फंड मैनेजर्स ने बाजार के इस करेक्शन को क्वालिटी आईटी शेयरों में निवेश करने के लिए एक अच्छा मौका मानकर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में निवेश किया।
