Get App

Kotak MF ने लॉन्च किया बिजनेस साइकिल फंड, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

Kotak Business Cycle Fund (KBCF) अपना 80 फीसदी पैसा अपनी थीम के मुताबिक ऐसे सेक्टर में निवेश करेगा, जिनका प्रदर्शन मौजूदा बिजनेस साइकिल में बेहतर रहने की उम्मीद फंड मैनेजर को होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2022 पर 3:07 PM
Kotak MF ने लॉन्च किया बिजनेस साइकिल फंड, क्या आपको निवेश करना चाहिए?
यह New Fund Offer (NFO) 7 सितंबर को खुल गया है। यह 21 सितंबर को बंद हो जाएगा।

Kotak Mutual Fund ने कोटक बिजनेस साइकिल फंड (KBCF) लॉन्च किया है। यह फंड अलग-अलग सेक्टर्स में अपने पोर्टफोलियो को रोटेट करेगा। ये ऐसे सेक्टर्स होंगे, जिन्हें इकोनॉमी की मौजूदा साइकिल से फायदा हो सकता है। यह New Fund Offer (NFO) 7 सितंबर को खुल गया है। यह 21 सितंबर को बंद हो जाएगा।

Kotak Business Cycle Fund (KBCF) अपना 80 फीसदी पैसा अपनी थीम के मुताबिक ऐसे सेक्टर में निवेश करेगा, जिनका प्रदर्शन मौजूदा बिजनेस साइकिल में बेहतर रहने की उम्मीद फंड मैनेजर को होगी। यह फंड ग्लोबल और डोमेस्टिक इकोनॉमी में मौजूदा बिजनेस साइकिल की पहचान करने के लिए कई तरह के इंडिकेटर्स का इस्तेमाल करेगा।

यह भी पढ़ें : ICICI Pru MF ने लॉन्च किया PSU Fund, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

बिजनेस साइकिल के दौरान कुछ सेक्टर का प्रदर्शन अच्छा होता है। केबीसीएफ ऐसे शेयरों में इनवेस्ट करेगा जिनके इकोनॉमी के बिजनेस साइकिल में बेहतर प्रदर्शन की संभावना होगी। उदाहरण के लिए जब इकोनॉमिक ग्रोथ अच्छी होती है तो रेट-सेंसेटिव और साइक्लिकल कंपनियों का प्रदर्शन दूसरों के मुकाबले अच्छा रहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें