Get App

LIC के शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ी खबर, पिछले एक साल में एम्बेडेड वैल्यू में जबरदस्त इजाफा

एम्बेडेड वैल्यू (ईवी) एक स्वीकृत सामान्य मूल्यांकन का तरीका है। इसका उपयोग मुख्य रूप से किसी बीमा कंपनी में शेयरधारकों के हितों की समेकित वैल्यू का आकलन करने के लिए जीवन बीमा कंपनियों द्वारा किया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2022 पर 1:24 AM
LIC के शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ी खबर, पिछले एक साल में एम्बेडेड वैल्यू में जबरदस्त इजाफा
LIC का शेयर इश्यू प्राइस की तुलना में लगभग 25 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है

LIC Embedded Value : भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) यानी एलआईसी की एम्बेडेड वैल्यू से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। LIC ने गुरुवार को कहा कि इस साल मार्च तक उसकी एम्बेडेड वैल्यू (embedded value) 5.41 लाख करोड़ रुपये हो गई। वहीं एक साल पहले तक उसकी एम्बेडेड वैल्यू 95,605 करोड़ रुपये थी। सितंबर, 2021 तक एलआईसी की एम्बेडेड वैल्यू 5.39 लाख करोड़ रुपये थी।

क्या होती है एम्बेडेड वैल्यू?

Embedded Value: एम्बेडेड वैल्यू (ईवी) एक स्वीकृत सामान्य मूल्यांकन का तरीका है। इसका उपयोग मुख्य रूप से किसी बीमा कंपनी में शेयरधारकों के हितों की समेकित वैल्यू का आकलन करने के लिए जीवन बीमा कंपनियों द्वारा किया जाता है। इसकी गणना कंपनी की पूंजी और सरप्लस की नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) को, कंपनी के भविष्य के लाभों की वर्तमान वैल्यू में जोड़ने के द्वारा की जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें