स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड स्कीमों को ज्यादा जोखिम और ज्यादा रिटर्न वाला निवेश समझा जाता है। इनमें आमतौर पर ऐसी छोटी कंपनियों मे निवेश किया जाता है जो अपने ग्रोथ साइकिल के शुरुआती अवस्था में होती है। ये कंपनियां शॉर्ट टर्म में बाजार में होने वाले उठा-पटक से बहुत ज्यादा प्रभावित होती हैं।
