राहुल गोस्वामी (Rahul Goswami) फ्रैंकलिन टेंपलटन इंडिया एमएफ (Franklin Templeton India MF) में डेट फंड के प्रमुख के रूप में ज्वाइन करने को तैयार हैं। ये 40 लाख करोड़ रुपये के भारतीय म्यूचुअल फंड (MF) इंडस्ट्री में हाल के दिनों में देखा गये सबसे बड़े मूव में से एक है। वर्तमान में गोस्वामी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ (ICICI Prudential MF)-फिक्स्ड इनकम में मुख्य निवेश अधिकारी (Chief Investment Officer (CIO) हैं। इस समय संतोष कामथ फ्रैंकलिन टेंपलटन इंडिया एमएफ में डेट फंड के प्रमुख हैं। इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए फ्रैंकलिन टेम्पलटन को भेजे गए एक ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला। जबकि गोस्वामी ने हमारे फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेजेस का जवाब नहीं दिया।
गोस्वामी का फ्रैंकलिन टेंपलटन में शामिल होना भारतीय कारोबार के लिए फंड हाउस की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह इस बात का भी संकेत है कि फंड हाउस अपने अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है।
यह स्पष्ट नहीं है कि कामत कहां जा रहे हैं। लेकिन चर्चा यह है कि फंड हाउस PMS (पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज) या AIF (अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड्स) डिवीजन के तहत उच्च जोखिम वाली क्रेडिट स्टैटेजी (credit strategy) शुरू करेगा और कामथ इसके प्रमुख होंगे।
फंड हाउस के साथ कामथ के भविष्य के बारे में मनीकंट्रोल को कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली। लेकिन सबसे अधिक संभावना है कि कामथ AIF डिवीजन के डेट फंड्स के प्रमुख होंगे।
टेंपलटन MF में गोस्वामी का जुड़ना भी इसकी डेट फंड रणनीतियों में एक टर्निंग प्वाइंट का संकेत देता है। क्रेडिट स्ट्रैटेजी के विपरीत कामथ कई डेट फंड्स में निवेश किया करते थे। जबकि गोस्वामी कंजर्वेटिव हैं और उच्च क्रेडिट रेटेड सिक्योरिटीज को लेने के लिए जाने जाते हैं। ( क्रेडिट स्ट्रैटेजी एक उच्च-जोखिम फिक्स्ड इनकम स्ट्रैटेजी होती है। इसके तहत फंड मैनेजर कम-रेटेड लेकिन अच्छी तरह से प्रबंधित कंपनियों में निवेश करता है। फंड मैनेजर इस उम्मीद में निवेश करता है कि क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड होने पर अच्छा मुनाफा कमाने को मिलेगा)।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी (ICICI Prudential AMC) को कभी-कभार लेकिन नपे-तुले तरीके से क्रेडिट जोखिम लेने के लिए भी जाना जाता है। गोस्वामी भारतीय फिक्स्ड इनकम बाजारों में एक अनुभवी व्यक्ति हैं। अक्टूबर 2002 और जुलाई 2004 के बीच फ्रैंकलिन टेम्पलटन में काम करने के बाद वह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी में आए और जुलाई 2004 और नवंबर 2009 के बीच वहां काम किया।
उन्होंने तीन साल के लिए स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (Standard Chartered Bank) में काम करने के लिए फंड हाउस को छोड़ दिया था। फिर 2012 के अंत में ICICI Prudential AMC में वापस आ गए।