पिछले 4-5 महीनों से घरेलू बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है । इस अवधि में बाजार 8 फीसदी से ज्यादा टूटा है। अलग -अलग सेगमेंट में नजर डालें तो स्मॉल कैप शेयरों का प्रदर्शन मिड और लॉर्जकैप की तुलना में बेहतर रहा है। उदाहरण के तौर पर देखें तो पिछले 5 महीने में Nifty 50 TRI और Nifty Midcap 150– TRI में 8-9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि Nifty Smallcap 250 - TRI में इस अवधि में सिर्फ 4.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में इस गिरावट में फंड मैनेजरों को तमाम क्वालिटी स्मॉलकैप स्टॉक में निवेश के अच्छे मौके दिख रहे हैं। यहां हम ऐसे 10 स्मॉलकैप शेयरों की सूची दे रहे हैं जिसमें म्यूचुअल फंडों ने 3 महीने के दौरान निवेश किया है। यह आंकड़े 28 फरवरी 2022 तक के हैं और ये ACEMF की जानकारी पर आधारित हैं।
