MVK Agro Food Product IPO Listing: चीनी और इससे जुड़े प्रोडक्ट्स बनाने वाली एमवीके एग्रो फूड प्रोडक्ट (MVK Agro Food Product) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई है। खुदरा निवेशकों के दम पर इसका आईपीओ 8 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 120 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर 79 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 34 फीसदी से अधिक घाटा हुआ। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े लेकिन फिर भी आईपीओ निवेशक मुनाफे में नहीं आ सके और अब आज मुनाफे में आने की उम्मीद भी नहीं है क्योंकि शेयर सर्किट पर पहुंच चुके हैं। उछलकर यह 82.95 रुपये (MVK Agro Food Product Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक अब करीब 31 फीसदी घाटे में हैं।
