N Chandrasekaran: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को पद छोड़ने का ऐलान किया। हालांकि, वह 20 फरवरी, 2027 तक कार्यकाल पूरा होने तक पद पर बने रहेंगे। उनके फैसले का असर टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों पर पड़ा। समूह की दिग्गज कंपनियों टीसीएस, टाटा स्टील, टाइटन, टाटा पावर, टाटा मोटर्स पीवी के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी। सवाल है कि क्या शेयर की कीमतों में यह गिरावट जारी रहेगी?
