Get App

Buzzing Stock: शेयर बाजार की गिरावट के बीच 14% चढ़ा यह स्टॉक, छुआ 52 वीक का हाई

Buzzing Stock: NSE पर Nava Ltd का शेयर सुबह मामूली गिरावट के साथ 411.90 रुपये पर खुला। दोपहर तक यह इस इंडेक्स पर 14 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्शाता हुआ 473.70 रुपये के स्तर को छू गया, जो NSE पर स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर है। शेयर का NSE पर पिछला बंद भाव 412.60 रुपये था। Nava का कारोबार मेटल्स, एनर्जी, माइनिंग रिसोर्सेज, एग्री-बिजनेस और एमर्जिंग बिजनेस के क्षेत्र में फैला हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 21, 2023 पर 4:44 PM
Buzzing Stock: शेयर बाजार की गिरावट के बीच 14% चढ़ा यह स्टॉक, छुआ 52 वीक का हाई
KSB के शेयरों में आज 21 सितंबर को 12 फीसदी तक की दमदार रैली आई है।

Buzzing Stock: शेयर बाजारों (Stock Market) में आज भी गिरावट जारी रहा। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई। लेकिन इस बीच बड़े पैमाने पर लिवाली के चलते Nava Ltd का शेयर 14 प्रतिशत चढ़ गया। कंपनी का पुराना नाम Nava Bharat Ventures Limited था। BSE पर Nava Ltd का शेयर 21 सितंबर को सुबह गिरावट के साथ 411.80 रुपये पर खुला। लेकिन जल्द ही इसने बढ़त की ओर रुख किया और दोपहर 1 बजे के करीब अपने पिछले बंद भाव से 14.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज करता हुआ 473.45 रुपये पर पहुंच गया। यह स्टॉक का BSE पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर है।कारोबार बंद होने पर शेयर 9.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 450.20 रुपये पर बंद हुआ है। शेयर 20 सितंबर को 412.30 रुपये पर बंद हुआ था।

NSE पर Nava Ltd का शेयर सुबह मामूली गिरावट के साथ 411.90 रुपये पर खुला। दोपहर तक यह इस इंडेक्स पर 14 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्शाता हुआ 473.70 रुपये के स्तर को छू गया, जो NSE पर स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर है। कारोबार बंद होने पर शेयर 9 प्रतिशत की तेजी के साथ 450 रुपये पर बंद हुआ है। शेयर का NSE पर पिछला बंद भाव 412.60 रुपये था।

4 माह में 84% चढ़ा शेयर

पिछले 4 महीनों में Nava Ltd के शेयर की कीमत 84 प्रतिशत चढ़ी है। Nava का कारोबार मेटल्स, एनर्जी, माइनिंग रिसोर्सेज, एग्री-बिजनेस और एमर्जिंग बिजनेस के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह भारत, साउथ-ईस्ट एशिया और अफ्रीका में कारोबार करती है। कंपनी मैंगनीज अलॉयज की दिग्गज मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर है। वित्तीय स्थिति की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने कंसोलिडेटेड बेसिस पर अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्सेज, डेप्रिसिएशन एंड अमोर्टाइजेशन) और PBT (प्रॉफिट बिफोर टैक्स) दर्ज किया था। जून तिमाही में नावा का कंसोलिडेटेड बेसिस पर EBITDA 572.4 करोड़ रुपये और PBT 415.9 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें