Nava Stock Price: 19 फरवरी को मल्टीबैगर नवा लिमिटेड में इंट्राडे के दौरान 13.4 प्रतिशत तक की तेजी दिखी और BSE पर कीमत 429.40 रुपये के हाई तक चली गई। कारोबार बंद होने पर शेयर 11.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 422.45 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी के बोर्ड ने 1 रुपये फेस वैल्यू के 72 लाख तक फुली पेड अप इक्विटी शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है। शेयर बाजारों को बताया गया है कि बायबैक 500 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर होगा। इस तरह कंपनी कुल 360 करोड़ रुपये के शेयर अपने शेयरहोल्डर्स से वापस खरीदने जा रही है।
