Nestle India के बोर्ड ने 7 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड को दी मंजूरी, 15 फरवरी को रिकॉर्ड डेट

दिसंबर 2023 तिमाही में नेस्ले इंडिया (Nestle India) का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.4 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 655.6 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 628 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 8.05 बढ़कर 4,600 करोड़ रुपये हो गया,

अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
वित्त वर्ष 2023-24 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 5 मार्च 2024 से उन सदस्यों को शुरू किया जाएगा।

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने 7 फरवरी को नतीजों के ऐलान के साथ ही 7 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 7 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से तीसरे अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दे दी है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 15 फरवरी तय की है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 7 फरवरी को नेस्ले इंडिया का शेयर 1.75 पर्सेंट की बढ़त के साथ 2,499.60 रुपये पर बंद हुआ।

नेस्ले इंडिया ने बताया, 'वित्त वर्ष 2023-24 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 5 मार्च 2024 से उन सदस्यों को शुरू किया जाएगा, जिनके नाम रिकॉर्ड डेट के मुताबिक बेनिफिशियरी के तौर पर शामिल हैं।' इस बीच, 5 जनवरी के रिकॉर्ड डेट के मुताबिक, कंपनी के इक्विटी शेयरों को बांट दिया गया है। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 1 रुपये की फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदल दिया गया है।

कंपनी के तिमाही नतीजे

दिसंबर 2023 तिमाही में नेस्ले इंडिया (Nestle India) का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.4 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 655.6 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 628 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 8.05 बढ़कर 4,600 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 4,257 करोड़ रुपये था। नेस्ले इंडिया का फाइनेंशियल ईयर जनवरी से दिसंबर का होता है।


31 दिसंबर 2023 को खत्म साल में कंपनी की कुल ऑपरेशनल इनकम सालाना आधार पर 13 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1.689 लाख करोड़ रुपये रही। नतीजों के ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में बजे कंपनीका शेयर पर कारोबार कर रहा था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का इबिट्डा (EBITDA) सालाना 10.2 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,077 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 0.50 पर्सेंट बढ़कर 23.4 पर्सेंट हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।