गुरुवार, 12 फरवरी को एक ब्लॉक डील में नेटवेब टेक्नोलोजिज इंडिया लिमिटेड के 23.32 लाख शेयरों की बिक्री हुई। ये शेयर कंपनी की 3.93 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। डील की कुल वैल्यू 682.3 करोड़ रुपये रही। 10 फरवरी को CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि नेटवेब टेक्नोलोजिज इंडिया लिमिटेड के प्रमोटर ब्लॉक डील के जरिए फर्म में 3 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने वाले हैं। खबर थी कि शेयर बिक्री करने वाले प्रमोटर्स में संजय लोढ़ा, नवीन लोढ़ा, नीरज लोढ़ा और विवेक लोढ़ा शामिल हैं।
