Neuland Laboratories Shares: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 10 नंवबर को चौतरफा गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों करीब 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि इस कमजोर बाजार में भी फार्मा कंपनी न्यूलैंड लैबोरेट्रीज (Neuland Laboratories) के शेयरों में आज 20 फीसदी की उछाल के साथ अपर सर्किट लगा। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके सितंबर तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आई है। Neuland Labs का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 88.81% बढ़कर 38.46 रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 20.37 करोड़ रुपये रहा था।
