New India Assurance Shares Price: न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance) अपनी कुछ हेल्थ इंश्योरेंस स्कीमों के प्रीमियम को 10 प्रतिशत तक बढ़ाने जा रही है। हमारे सहयोगी CNBCTV-18 ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी 9 हेल्थ इंश्योरेंस स्कीमों के प्रीमियम को आगामी 1 नवंबर 2024 से 10 प्रतिशत बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने कहा कि उसने अपने बढ़ते लॉस रेशियो और IRDAI की नई गाइडलाइंस के आधार पर यह बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी से कंपनी के करीब 25 प्रतिशत हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएंगे।
