Get App

NHPC Q3 Results : हाइड्रोपावर कंपनी का मुनाफा 19% घटा, नतीजों के बाद शेयरों में जमकर बिकवाली

NHPC Q3 Results : हाइड्रोपावर कंपनी एनएचपीसी के शेयरों ने पिछले 6 महीने में 61 फीसदी का रिटर्न दिया है। फरीदाबाद स्थित कंपनी सोलर और विंड एनर्जी में भी अपना बिजनेस बढ़ा रही है। सरकार का रिन्यूएबल एनर्जी पर खासा जोर है, ऐसे में यह स्टॉक पिछले कुछ समय से चर्चा में है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Feb 12, 2024 पर 5:42 PM
NHPC Q3 Results : हाइड्रोपावर कंपनी का मुनाफा 19% घटा, नतीजों के बाद शेयरों में जमकर बिकवाली
हाइड्रोपावर कंपनी NHPC ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

NHPC Q3 Results : पब्लिक सेक्टर की हाइड्रोपावर कंपनी NHPC ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 19 फीसदी की गिरावट आई है। इस खबर का असर कंपनी के शेयरों में भी दिखा और आज इसमें जमकर बिकवाली हुई है। इस स्टॉक में BSE पर 16 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है और यह 81.03 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

NHPC के तिमाही नतीजे कैसे रहे?.

दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 628.44 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। हाइड्रोपावर कंपनी ने 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में 775.99 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। NHPC ने आज सोमवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी।

तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय भी एक साल पहले के 2,691.34 करोड़ रुपये से गिरकर 2,549.69 करोड़ रुपये हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक अधिक खर्च के चलते कंपनी का नेट प्रॉफिट घटा है। तिमाही के दौरान खर्च बढ़कर 1,727.85 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,303.06 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें