Get App

निफ्टी 50 पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर, लेकिन अभी भी बाजार बहुत महंगा नहीं, इन सेक्टरों में बाकी है तेजी की गुंजाइश

Market valuations : बाजार के वैल्युएशन से पता चलता है कि ऊंचे स्तरों के बावजूद यह बहुत ज्यादा महंगा नहीं है। सेक्टर वैल्यूएशन मिलेजुले रुझान दिखा रहे हैं। इंडेक्स स्तर पर निफ्टी 50 हायर प्राइस लेवल पर है, हालांकि पीई रेशियो के नजरिए से अभी भी ओवरवैल्यूड जोन में नहीं है

Translated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 10, 2024 पर 12:30 PM
निफ्टी 50 पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर, लेकिन अभी भी बाजार बहुत महंगा नहीं, इन सेक्टरों में बाकी है तेजी की गुंजाइश
Stock market : ऑटो, बैंक और फाइनेंशियल सेक्टर अपने 5-साल के औसत से नीचे कारोबार कर रहे हैं, जबकि कमोडिटीज, एनर्जी, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर अपने 5-साल के औसत से ऊपर कारोबार कर रहे हैं

Market  trend : 1 अगस्त 2024 को निफ्टी 50 इंडेक्स ने 25,000 के स्तर को छूकर एक नया ऑल-टाइम हाई बनाया, लेकिन इसके तुरंत बाद बाजार में वोलैटिलिटी का स्तर बढ़ गया। अब ऐसे में हमारे सामने सवाल उठता है कि क्या बाजार बहुत महंगा हो गया है? इस सवाल के जवाब खोजें तो पता चलता है कि भारत USD के समायोजन के बाद भी 1 साल की अवधि में ग्लोबल स्तर पर सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले बाजारों में से एक है।

भारत में सेकेंडरी मार्केट के निवेशकों की संख्या 2020 में केवल 3 करोड़ थी जो अब 9 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। रिटेल निवेशकों की संख्या में तेज बढ़क के चलत मंथली SIP में जोरदार बढ़त हुआ है जो प्रति माह ₹20,000 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें