बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में अब बॉटम बना और तेजी का ट्रेंड वापस लौट चुका है। अभी के लिए यह कहानी सही होगी कि बाजार में बॉटम बन गया है। कल सेशन के आखिर में गिरावट से थोड़ी फिक्र है। निफ्टी ने पिछले 2 दिन में Higher Lows बनाए हैं। निफ्टी जब तक 24,700 के ऊपर है, तब तक टेक्स्चर गिरावट में खरीदारी का है। FIIs की भारी बिकवाली अब और कम हो रही है। बाजार पर रिटेल का भरोसा भी लौटा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में फिर तेजी बननी शुरू हो चुकी है। पिछले 2 दिनों में Advance/Decline भी मजबूत हुए हैं।
