Get App

Stock Market Strategy: निफ्टी की अर्निंग रैली के मुकाबले कम बढ़ी, आने वाले 2-3 तिमाहियां बाजार के लिए काफी अहम

Stock Market Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक ट्रेड करने लायक बिलकुल नहीं है। निफ्टी बैंक अब भी 55,000-56,000 रेंज में है। FII F&O ट्रेड्स के चलते इंट्राडे में जोरदार मूव आता है। नई सीरीज का पहला दिन, बैंक निफ्टी में सिर्फ मंथली ऑप्शन है। निफ्टी बैंक को छोड़ें जबतक ट्रेंड साफ नहीं होता

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2025 पर 8:57 AM
Stock Market Strategy: निफ्टी की अर्निंग रैली के मुकाबले कम बढ़ी, आने वाले 2-3 तिमाहियां बाजार के लिए काफी अहम
निफ्टी की अर्निंग रैली के मुकाबले कम बढ़ी है। बाजार में तिमाही नतीजे और निफ्टी एक साथ नहीं चलते।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

Stock Market Strategy:   25,000 का स्तर नहीं टूट रहा है, लेकिन मार्केट गिर भी नहीं रहा है। FIIs के शॉर्ट्स को अब भी बिल्कुल भरोसा नहीं है। निफ्टी की लड़ाई अब 20 DEMA और 25,050 की है। 20 DEMA भी अब बढ़कर 24,600 के पास आ गया है। बाजार में मोमेंटम अभी भी बुल्स के पास है। इस महीने भी निफ्टी 2% और मिडकैप 6% ऊपर है। ब्रेकआउट आना है और नया हाई भी। मसला यह है कि कब आएगा, जून में या उसके बाद?

बाजार को गिरना होता तो अब तक गिर चुका होता। FIIs की इतनी बिकवाली के बावजूद निफ्टी अपने हाल के हाई से 250 अंक नीचे है। प्रमोटर की बिकवाली और ब्लॉक डील हमने पूरी बुल मार्केट में देखी है। इस बार भी कुछ नया नहीं है, यह हर बुल मार्केट में होता है।इंट्राडे में दोनों तरफ के मौके हैं, पोजीशनल लॉन्ग है। पोजीशनल लॉन्ग तभी काटिए जब 20 DEMA के नीचे बंद हो।

अनुज सिंघल ने कहा कि 6 जून को RBI पॉलिसी और मॉनसून की चाल जून सीरीज के लिए ट्रिगर होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें