Get App

Nifty Outlook: 10 अक्टूबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन-से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: 9 अक्टूबर को निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। IT और मेटल शेयरों में खरीदारी रही, लेकिन बैंकिंग सुस्त रहा। एक्सपर्ट के मुताबिक शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पॉजिटिव है। जानिए 10 अक्टूबर के लिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 09, 2025 पर 10:41 PM
Nifty Outlook: 10 अक्टूबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन-से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से
HDFC Securities के नागराज शेट्टी के मुताबिक, Nifty का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है।

Nifty Outlook: पिछले दो सेशन की तरह ही गुरुवार को भी बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। लेकिन, फर्क ये रहा कि इस बार निफ्टी दिन के निचले स्तर पर नहीं, बल्कि ऊपरी स्तर के करीब बंद हुआ।

भले ही बढ़त बहुत बड़ी न रही हो, लेकिन निफ्टी ने आज के चार्ट में 'हायर हाई' और 'हायर लो' बनाया। सभी सेक्टरों में खरीदारी दिखी- खासतौर पर मेटल, आईटी और फार्मा शेयरों में। आईटी इंडेक्स इस हफ्ते के चार कारोबारी दिनों में करीब 5% चढ़ चुका है।

आईटी शेयरों पर नजर रहेगी

TCS के अच्छे नतीजों के बाद आईटी स्टॉक्स पर ध्यान बना रहेगा। अब दो संभावनाएं हैं- पहली, हाल की तेजी के बाद कुछ निवेशक मुनाफा निकाल सकते हैं। और दूसरी, चूंकि यह स्टॉक इस साल कमजोर रहा है और 52-सप्ताह के निचले स्तर से उभर रहा है, इसलिए रिकवरी जारी रह सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें