क्रूड ऑयल की कीमतें अगर अगले 3-4 महीनों तक 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी रहती हैं तो निफ्टी 50 गिरकर करीब 21,000 तक आ जाएगा। यह मौजूदा लेवल से और करीब 10 फीसदी की गिरावट होगी। यह अनुमान ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने जताया है। अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई का असर शेयर बाजारों पर पड़ा है।
