Get App

Nifty Outlook: 14 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: निफ्टी 25,700 के ऊपर टिकने में सफल रहा है। 14 जनवरी को बाजार की दिशा तिमाही नतीजों और टेक्निकल लेवल्स से तय होगी। एक्सपर्ट से जानिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 7:01 PM
Nifty Outlook: 14 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से
निफ्टी के शेयरों में ONGC, Eternal और ICICI Bank ने बढ़त के साथ बाजार को सहारा दिया।

Nifty Outlook: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को ज्यादातर समय दबाव में रहा, लेकिन दिन के आखिरी घंटे में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। लगातार बिकवाली के बावजूद निफ्टी 50 अहम 25,700 के स्तर के ऊपर टिकने में कामयाब रहा।

अब बुधवार, 14 जनवरी को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, कौन से लेवल अहम रहेंगे, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, पहले जान लेते हैं कि मंगलवार को बाजार में क्या खास हुआ।

निफ्टी का पूरा दिन का सफर

निफ्टी ने दिन की शुरुआत 107 अंकों की बढ़त के साथ की थी। शुरुआती कारोबार में यह 25,891 के पास पहुंचा, जहां इसे 50-दिवसीय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज का रेजिस्टेंस मिला। इसके बाद बिकवाली बढ़ी और इंडेक्स फिसलने लगा। आखिरकार निफ्टी 57 अंक की गिरावट के साथ 25,732 पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें