Get App

Nifty Outlook: 25000 का लेवल बचा, अब 22 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल? जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: निफ्टी बुधवार को 25000 का स्तर बचाने में सफल रहा। लेकिन 200-DMA के आसपास कमजोरी साफ दिख रही है। भारी उतार-चढ़ाव, कमजोर सेंटीमेंट और नतीजों के दबाव के बीच एक्सपर्ट्स से जानिए 22 जनवरी के लिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 9:12 PM
Nifty Outlook: 25000 का लेवल बचा, अब 22 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल? जानिए एक्सपर्ट से
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का मानना है कि बाजार का अंडरलाइंग ट्रेंड अभी भी कमजोर है।

Nifty Outlook: निफ्टी के लिए अब 200-डे मूविंग एवरेज सबसे अहम स्तर बन गया है। दिन के निचले स्तर से करीब 250 अंकों की रिकवरी के बावजूद बाजार में तेजी को लेकर भरोसा कमजोर ही नजर आया, जिसकी झलक बुधवार की ट्रेडिंग में साफ दिखी।

एक ही दिन में भारी उतार-चढ़ाव

बुधवार को निफ्टी ने एक ही सत्र में 25,141 से 24,919 तक गिरावट देखी। फिर 25,300 तक रिकवर किया। आखिर में 75 अंकों की गिरावट के साथ 25,150 पर बंद हुआ।

जैसे ही इंडेक्स 25,300 के पास पहुंचा, फिर से बिकवाली शुरू हो गई। नतीजतन, निफ्टी दिन के निचले स्तर से ऊपर तो बंद हुआ, लेकिन दिन के उच्च स्तर से काफी नीचे और लगभग उसी स्तर पर क्लोज हुआ, जहां से ट्रेडिंग शुरू हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें