Nifty Prediction: शेयर बाजार में जारी गिरावट का दौर फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार 27 मार्च को एक बार फिर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। मार्केट एनालिस्ट्स ने चेतावनी दी है कि निफ्टी-50 इंडेक्स आने वाले हफ्ते में 22,000 के स्तर तक फिसल सकता है। पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल के दाम में उछाल, रुपये में कमजोरी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर बनाए रखा है।
