निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में आज लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। 17 जुलाई को सुस्त बाजार में इसने 1 फीसदी से ज़्यादा की बढ़त दर्ज की। इंडेक्स के लगभग 10 में से 9 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इनमें से प्रेस्टीज एस्टेट्स, शोभा और ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में दिन 1-2 फीसदी की बढ़त दर्ज की है।
