Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23390-23444 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23532-23612/23673 पर है। वहीं पहला बेस 22976/23033-23161 पर है जबकि बड़ा बेस 22800/22860-22913 पर है।
Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23390-23444 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23532-23612/23673 पर है। वहीं पहला बेस 22976/23033-23161 पर है जबकि बड़ा बेस 22800/22860-22913 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भारत पर 26% टैरिफ अनुमान से ज्यादा है। US फ्यूचर्स में तेज गिरावट, एशियाई बाजार भी टूटे है। FIIs ने कैश में बिकवाली की, इंडेक्स भी खरीदा है। कल साफ कहा था- इस रेंज में कुछ खास करने की जरूरत नहीं है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि 23161 के नीचे 23033/22976 तक फिसल सकते हैं, इसके नीचे 22800 संभव है । 12 बजे तक कुछ नहीं करें, दूसरे हाफ में देखेंगे क्या करना है।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 51518-51727 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51911-52095/52287 पर है। वहीं पहला बेस 50832 (10 DEMA)-51107 पर है जबकि बड़ा बेस 50272/50477-50636 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि गैपडाउन के बाद ज्यादा कुछ बचा नहीं है। 50832 के 10 DEMA के नीचे 50272/50100 तक फिसल सकते हैं। खुलते ही ट्रेड करने से बचें, 50100-50272 जोन में कुछ एक्शन लें।
US ने भारत पर लगाया 26% टैरिफ
गौरतलब है कि ट्रंप के टैरिफ ऐलान से दुनिया में हडकंप मचा है। भारत पर 26% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया। अमेरिका में आने वाले सभी प्रोडक्ट पर कम से कम 10% का न्यूनतम टैरिफ लागू होगा। हालांकि फार्मा सेक्टर को राहत मिली है। फार्मा सेक्टर टैरिफ के दायरे से बाहर है। जांच करने के बाद कोई फैसला लेंगे। गोल्ड, कॉपर, स्टील, एल्युमिनियम पर भी टैरिफ नहीं लगेगा। कनाडा, मैक्सिको को भी रेसिप्रोकल टैरिफ से छूट मिली।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।