शेयर बाजार में पिछले 5 दिनों से लगातार तेजी जारी है, लेकिन क्या यह तेजी जारी रहेगी? सेंसेक्स और निफ्टी में इस वित्त वर्ष में कितनी तेजी आ सकती है? कौन-कौन से सेक्टर्स या शेयर हैं, जहां इस साल निवेशकों को पैसा बनता हुआ दिख सकता है? ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nomura ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में इन सभी सवालों का जबाव दिया है। नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मार्च मार्च 2026 तक Nifty कहां पहुंचेगा, और इस साल किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में पैसे लगाए जा सकते हैं।
