Get App

निफ्टी के 25,300 से ऊपर टिके रहने पर आएगी तेजी, इंडिया VIX में गिरावट से तेजड़ियों को मिलेगी राहत

50 डीईएमए से ऊपर जाने पर निफ्टी के लिए 25,300 की ओर बढ़ने का रास्ता साफ हो सकता है, जो इसका इंटमीडिएट रजिस्टेंस है (यह 20-डे ईएमए के आसपास ही स्थित है), इसके बाद 25,500-25,600 पर इसके लिए बड़ा रजिस्टेंस है। वोलैटिलिटी में लगातार गिरावट को देखते हुए यह स्थिति ही सबसे अधिक संभावित है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 12, 2024 पर 12:12 PM
निफ्टी के 25,300 से ऊपर टिके रहने पर आएगी तेजी, इंडिया VIX में गिरावट से तेजड़ियों को मिलेगी राहत
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में डेरिवेटिव विश्लेषक चंदन तापड़िया का कहना है कि बैंक निफ्टी जब तक 51,500 के नीचे बना रहेगा तब तक इसमें कमजोरी बनी रहेगी और ये 50,750 -50,500 की ओर फिसल सकता है

Nifty Technical View : निफ्टी मे लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में कंसोलीडेशन देखने को मिला और ये 50-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के मजबूत रजिस्टेंस 25,050 से ऊपर बंद नहीं हो सका। 11 अक्टूबर को निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना है कि रजिस्टेंस के ऊपर जाकर टिकने पर निफ्टी में 25,300 की ओर बढ़ने का रास्ता साफ हो सकता है जो इसका इंटरमीडिएट रजिस्टेंस (जो 20-डे ईएमए के साथ मेल खाता है) है। उसके बाद 25,500-25,600 पर अगला बड़ा रजिस्टेंस। वोलैटिलिटी में लगातार गिरावट को देखते हुए यह स्थिति ही सबसे अधिक संभावित है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि किसी गिरावट की स्थिति में, 24,800-24,700 का रेंज एक बड़े सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।

कल 11 नवंबर को निफ्टी 50 25,029 के इंट्राडे हाई और 24,920 के लो को छूने के बाद 34 अंक की गिरावट के साथ 24,964 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर माइनर अपर एंड लोअर शैडो के साथ एक स्मॉल बियरिश कैंडल बनाई जो बाजार में रेंज बाउंड कारोबार बने रहने का संकेत देती है।

सप्ताहिक आधार पर देखें तो निफ्टी केवल 0.2 फीसदी नीचे बंद हुआ। इसने अपर और लोअर शैडो के साथ एक स्मॉल निगेटिव कैंडल बनाई जो वीकली टाइ फ्रेम पर हाई वेव पैटर्न से मिलती जुलती है। यह इस बात का संकेत है कि पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद बिकवाली का दबाव कम होता दिख रहा है। अगर ये सही साबित होता है तो तेजड़ियों के लिए राहत की बात हो सकती है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है, निफ्टी का अंतर्निहित रुझान वैलेटाइल बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि 24500 के स्तर के आसपास स्थित बड़े सपोर्ट के पास टिके रहने के बाद यहां से या निचले सपोर्ट से बाजार में उछाल की अधिक संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें