Get App

EV Stocks: हर शेयर पर अपना "रूमाल" रख दें! EV स्टॉक्स से पैसा बनाने की नीलेश शाह ने बताई गजब रणनीति

EV Stocks: इलेक्ट्रिल व्हीकल का बाजार अभी शुरुआती चरण में है। ऐसे में कौन सी कंपनी आगे मार्केट लीडर बनकर लंबे समय तक बाजार में टिकी रहेगी, इसकी सटीक पहचान करना मुश्किल है। ऐसी सूरत में EV शेयरों से पैसा बनाने की क्या रणनीति हो? इसी को लेकर मनीकंट्रोल ने कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट (Kotak Mahindra Asset Management) के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह (Nilesh Shah) से बात की

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 13, 2023 पर 10:52 PM
EV Stocks: हर शेयर पर अपना "रूमाल" रख दें! EV स्टॉक्स से पैसा बनाने की नीलेश शाह ने बताई गजब रणनीति
EV Stocks: 2029 तक देश के EV मार्केट का साइज बढ़कर 114 अरब डॉलर होने का अनुमान

EV Stocks: ईवी स्टॉक्स यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों से जुड़े शेयर। माना जा रहा है कि शेयर बाजार में अगला बड़ा धमाका जिन सेगमेंट के शेयरों में देखने को मिल सकता है, उसमें से एक EV स्टॉक्स हैं। लेकिन आपको कौन सा EV स्टॉक्स सबसे अधिक रिटर्न कमा देगा, यह तय करना इतना आसान नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इलेक्ट्रिल व्हीकल का बाजार अभी शुरुआती चरण में है। ऐसे में कौन सी कंपनी आगे मार्केट लीडर बनकर लंबे समय तक बाजार में टिकी रहेगी, इसकी सटीक पहचान करना मुश्किल है। तो फिर ऐसी सूरत में कैसे EV शेयरों में निवेश किया जाए और कैसे इससे अधिक से अधिक पैसे बनाए जाएं? इसी को लेकर मनीकंट्रोल ने कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट (Kotak Mahindra Asset Management) के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह (Nilesh Shah) से बात की।

EV स्टॉक्स से पैसे बनाने का नीलेश शाह ने जो रणनीति बताई है, वो अपने आप में काफी मजेदार है। नीलेश ने कहा कि जैसे कई बार लोगों बसों या ट्रेन के जनरल बोगी में सफर करते समय अपनी सीट पर रूमाल रख देते हैं। सीट पर रूमाल रखने का मतलब होता है कि वो सीट उस व्यक्ति ने रिजर्व कर ली है और अब उसपर कोई दूसरा न बैठे। उसी तरह सभी को EV स्टॉक्स पर भी अपना रुमाल रख देना चाहिए यानी उनमें थोड़ा-थोड़ा निवेश कर देना चाहिए।

नीलेश ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल का पूरा गेम आधुनिक तकनीक और इनोवेशंस का है। भविष्य में कौन सी कंपनी क्या इनोवेशन कर देगी क्या किसी तकनीक का बिल्कुल अलग तरीके से इस्तेमाल कर देगी, इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में सही तरीका यही है सभी क्वालिटी स्टॉक्स पर अपना रूमाल रख दें, ताकि आप इन शेयरों में तेजी के सफर का आनंद ले सकें।

नीलेश ने कहा कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां आगे चलकर भविष्य बनेंगी या नहीं, अभी तो मैं इस बारे में भी कुछ नहीं कह सकता है। लेकिन जो भी भविष्य को ध्यान में रखकर तैयारी कर रही हैं, उनमें कुछ पोजिशन बनाए रखने में खराबी नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें