Get App

NMDC Steel की मार्केट में शानदार एंट्री, पहले ही दिन अपर सर्किट पर शेयर, लेकिन NMDC में बिकवाली का दबाव

NMDC Steel के शेयरों की शेयर मार्केट में आज शानदार एंट्री हुई और पहले ही दिन इसके शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसके शेयर फिलहाल 4.96 फीसदी के उछाल के साथ बीएसई पर 31.75 रुपये (NMDC Steel Share Price) के अपर सर्किट पर हैं। आज पहले दिन यह 30.25 रुपये के भाव पर खुला था। पिछले साल नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NMDC) ने अपने कारोबार को दो हिस्सों में बांटने का एलान किया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 10:49 AM
NMDC Steel की मार्केट में शानदार एंट्री, पहले ही दिन अपर सर्किट पर शेयर, लेकिन NMDC में बिकवाली का दबाव
डीमर्जर के तहत एनएमडीसी के शेयरहोल्डर्स को एक इक्विटी शेयर पर एनएमडीसी स्टील के एक शेयर अलॉट हुए हैं। एनएमडीसी में सरकार की 60.79 फीसदी हिस्सेदारी है।

NMDC Steel के शेयरों की शेयर मार्केट में आज शानदार एंट्री हुई और पहले ही दिन इसके शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसके शेयर फिलहाल 4.96 फीसदी के उछाल के साथ बीएसई पर 31.75 रुपये (NMDC Steel Share Price) के अपर सर्किट पर हैं। आज पहले दिन यह 30.25 रुपये के भाव पर खुला था। पिछले साल नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NMDC) ने अपने कारोबार को दो हिस्सों में बांटने का एलान किया था। इस डीमर्जर के तहत एनएमडीसी और एनएमडीसी स्टील का एलान किया गया। सरकार ने एनएमडीसी की स्टील इकाई को अलग कर दिया है जिसके तहत एनएमडीसी स्टील अस्तित्व में आया।

NMDC के शेयरहोल्डर्स को मिले हैं NMDC Steel का एक शेयर

डीमर्जर के तहत एनएमडीसी के शेयरहोल्डर्स को एक इक्विटी शेयर पर एनएमडीसी स्टील के एक शेयर अलॉट हुए हैं। एनएमडीसी में सरकार की 60.79 फीसदी हिस्सेदारी है। यह कंपनी मिनिस्ट्री ऑफ स्टील के अंतर्गत आती है और इसका मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है। यह देश में लोहे का अयस्क निकालने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है।

NMDC के शेयरों में गिरावट का रुझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें