Get App

NSE ने F&O सेगमेंट में जोड़े 6 नए शेयर, 1 अप्रैल से शुरू होगी ट्रेडिंग; जानिए डिटेल

NSE ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस सेगमेंट में छह नए शेयर जोड़ने का ऐलान किया है। 1 अप्रैल 2026 से Adani Power, Cochin Shipyard समेत छह कंपनियों में डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग शुरू होगी। इससे निवेशकों को नई ट्रेडिंग स्ट्रैटजी का मौका मिलेगा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 09, 2026 पर 8:03 PM
NSE ने F&O सेगमेंट में जोड़े 6 नए शेयर, 1 अप्रैल से शुरू होगी ट्रेडिंग; जानिए डिटेल
एक्सचेंज समय समय पर F&O सेगमेंट में शेयरों की समीक्षा करता है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस यानी F&O सेगमेंट में छह नए शेयर शामिल करने का ऐलान किया है। एक्सचेंज के सर्कुलर के मुताबिक इन शेयरों में ट्रेडिंग 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

इस फैसले का मतलब यह है कि अब निवेशक इन कंपनियों के शेयरों में केवल कैश मार्केट में ही नहीं, बल्कि डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी ट्रेड कर सकेंगे। यानी निवेशक इन शेयरों पर फ्यूचर्स और ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट के जरिए हेजिंग या अलग अलग ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी का इस्तेमाल कर पाएंगे।

किन कंपनियों को किया गया शामिल

NSE के सर्कुलर के मुताबिक Adani Power, Cochin Shipyard, Hyundai Motor India, Motilal Oswal Financial Services, Nippon Life India Asset Management और Vishal Mega Mart को डेरिवेटिव्स सेगमेंट में शामिल किया जाएगा। इसमें से सिर्फ कोचीन शिपयार्ड सरकारी कंपनी है, जो डिफेंस सेक्टर से आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें