NSE के सीईओ का बड़ा बयान, कहा-सेबी वीकली कॉन्ट्रैक्ट की अवधि बढ़ाने से पहले मार्केट पार्टिसिपेंट्स की राय लेगा

एनएसई के सीईओ ने दिल्ली में अपनी बायोग्राफी 'स्थितिप्रज्ञ' के हिन्दी एडिशन के लॉन्च के मौके पर कहा कि वीकली की जगह लंबी अवधि की एक्सपायरी को लागू करने से शुरुआत में वॉल्यूम में गिरावट देखने को मिलेगी। लेकिन, बाद में ट्रेडिंग एक्टिविटी में स्थिरता आएगी

अपडेटेड Sep 24, 2025 पर 11:00 PM
Story continues below Advertisement
पिछले कई हफ्तों से चर्चा है कि सेबी एक्सचेंजों पर वीकली एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट को बंद कर उसकी जगह लंबी एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत कर सकता है।

एनएसई के सीईओ और एमडी आशीष कुमार चौहान ने डेरिवेटिव एक्सपायरी के ड्यूरेशन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सेबी डेरिवेटिव की एक्सपायरी की अवधि को लेकर किसी तरह का फैसला करने से पहले मार्केट पार्टिसिपेंट्स की राय लेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी चर्चा नहीं हुई है। लेकिन ऐसा लगता है कि रेगुलेटर इस बारे में एक कंसल्टेशन पेपर जारी करेगा।

शुरुआत में वॉल्यूम में आ सकती है गिरावट

दिल्ली में अपनी बायोग्राफी 'स्थितिप्रज्ञ' के हिन्दी एडिशन के लॉन्च के मौके पर चौहान ने कहा कि वीकली की जगह लंबी अवधि की एक्सपायरी को लागू करने से शुरुआत में वॉल्यूम में गिरावट देखने को मिलेगी। लेकिन, बाद में ट्रेडिंग एक्टिविटी में स्थिरता आएगी। पिछले कई हफ्तों से चर्चा है कि सेबी एक्सचेंजों पर वीकली एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट को बंद कर उसकी जगह लंबी एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत कर सकता है।


एनएसई की लिस्टिंग में लग सकता है समय

एनएसई के शेयरों की स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के बारे में चौहान ने कहा कि एक्सचेंज ने सेबी के पास नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट के लिए इस साल जून में अप्लाई किया था। अभी सेबी से इस सर्टिफिकेट को मंजूरी मिलने का इंतजार है। सेबी से मंजूरी मिल जाने के बाद आरएचपी तैयार करने में 4-5 महीनों का समय लगेगा। इसका मतलब है कि इसके 8-9 महीने बाद एक्सचेंज का आईपीओ आ सकता है।

यह भी पढ़ें: Block Deal: इस वायर कंपनी में प्रमोटर बेच रहे हिस्सेदारी, ₹887 करोड़ में होगी डील; जानिए डिटेल

एक्सचेंज आपस में मिलकर काम करते हैं

उन्होंने इलेक्ट्रिसिटी डेरिवेटिव्स में एनएसई के प्रभुत्व की भी चर्चा की। इस सेगमेंट में एनएसी की 85-90 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा इंस्ट्रूमेंट है जिसे सरकार और रेगुलेटर ने मिलकर तैयार किया है। इसके पीछे इलेक्ट्रिसिटी मार्केट्स में रिफॉर्म का मकसद है। बीएसई और एमएसई के बीच प्रतिस्पर्धा के बारे में उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंद्विता से ज्यादा महत्व सहयोग है। उन्होंने कहा कि एक्सचेंज प्रतिद्वंद्वी की जगह सहयोगी के रूप में मिलकर काम करते है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।