NSE T+O Settlement Cycle: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने कैपिटल मार्केट सेगमेंट में T+0 रोलिंग सेटलमेंट साइकिल को लागू करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। एनएसई ने इसके सर्कुलर को अगले नोटिस तक के लिए स्थगित कर दिया है। एनएसई का कहना है कि इसे अब कब लागू किया जाएगा, इसे अलग सर्कुलर के जरिए बता दिया जाएगा। इस सेटलमेंट साइकिल के तहत ट्रेड उसी दिन सेटल होता है जिस दिन इसका ऑर्डर प्लेस होता है यानी कि सौदे वाले दिन ही शेयर खरीदने वाले के खाते में ट्रांसफर हो जाता है और पैसे शेयर बेचने वाले के खाते में पहुंच जाते हैं। मार्च में इसे पेश किया गया था और T+1 सेटलमेंट सिस्टम के विकल्प के रूप में है। T+1 सेटलमेंट सिस्टम के तहत ट्रेड का सेटलमेंट अगले कारोबारी दिन होता है।
