Get App

NSE IPO के लिए कब खत्म होगा इंतजार? SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने दिया अपडेट

SEBI ने NSE IPO पर विचार करने के लिए मार्च में एक इंटर्नल कमेटी के गठन की घोषणा की थी और NSE से सभी इश्यूज को हल करने के लिए कहा था। NSE की वैल्यूएशन करीब 4.7 लाख करोड़ रुपये है। NSE ने पहली बार 2016 में लिस्टिंग के लिए आवेदन किया था

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 22, 2025 पर 2:01 PM
NSE IPO के लिए कब खत्म होगा इंतजार? SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने दिया अपडेट
SEBI को NSE IPO को लेकर कुछ चिंताएं हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा है। लगभग 9 साल पहले इसके लिए ड्राफ्ट पेपर कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास जमा किए गए थे। लेकिन IPO को मंजूरी अब तक नहीं मिल सकी है। SEBI के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने गुरुवार को विश्वास जताया कि NSE IPO से जुड़े सभी मौजूदा इश्यूज जल्द ही हल हो जाएंगे। यह पहली बार नहीं है जब पांडेय ने ऐसा कहा है। वह पहले भी कह चुके हैं कि सेबी NSE IPO से जुड़े मसलों को जल्द से जल्द हल करने पर काम कर रहा है।

SEBI को NSE IPO को लेकर कुछ चिंताएं हैं। इनमें मैनेजमेंट के प्रमुख कर्मियों को दिया जाने वाला कंपंजेशन, टेक्नोलॉजी और क्लियरिंग कॉरपोरेशन में मेजॉरिटी ओनरशिप आदि शामिल हैं। उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम से इतर पांडेय ने कहा, ‘‘सभी मसलों का समाधान किया जाएगा और हम आगे बढ़ेंगे...NSE और सेबी बातचीत कर रहे हैं। वे इश्यूज का समाधान कर रहे हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि यह मामला सुलझ जाएगा...’’ यह पूछे जाने पर कि इश्यूज कब सुलझेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोई टाइमलाइन नहीं बता सकता लेकिन हम जल्द ही हल कर लेंगे।’’

पहली बार 2016 में किया था आवेदन

NSE ने पहली बार 2016 में लिस्टिंग के लिए आवेदन किया था। ऑफर फॉर सेल के तहत मौजूदा शेयरधारकों के 22 प्रतिशत शेयर बेचकर 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान था। लेकिन गवर्नेंस और को-लोकेशन घोटाले से जुड़े रेगुलेटरी कंसर्न्स के चलते SEBI ने मंजूरी नहीं दी। 2019 में, SEBI ने को-लोकेशन घोटाला मामले के चलते IPO दस्तावेज लौटा दिए, और पहले इस मुद्दे को हल करने की मांग की। हालांकि, NSE ने तब से 2019 में, 2020 में दो बार और 2024 में सेबी से कई बार मंजूरी मांगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें