Get App

NSE पर 22 करोड़ के पार पहुंचे इनवेस्टर अकाउंट, केवल 6 महीनों में बढ़ गए 2 करोड़

निफ्टी 50 ने पिछले 5 वर्षों में 22% सालाना का रिटर्न दिया है। वहीं व्यापक निफ्टी 500 ने 25% सालाना का रिटर्न दिया है। 31 मार्च, 2025 तक NSE पर यूनीक रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 11.3 करोड़ थी। वहीं जनवरी में आंकड़ा 11 करोड़ से ऊपर था।

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 8:00 PM
NSE पर 22 करोड़ के पार पहुंचे इनवेस्टर अकाउंट, केवल 6 महीनों में बढ़ गए 2 करोड़
निवेशक को कई ट्रेडिंग मेंबर्स के साथ रजिस्ट्रेशन की इजाजत है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर रजिस्टर्ड निवेशक खातों की कुल संख्या 22 करोड़ के मार्क को पार कर गई है। इन खातों को यूनीक क्लाइंट कोड्स (UCC) के जरिए पहचाना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि 2 करोड़ खाते केवल 6 महीनों के अंदर एड हुए। अक्टूबर 2024 में NSE पर रजिस्टर्ड निवेशक खातों की संख्या 20 करोड़ को पार कर गई थी। यह वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद शेयर बाजार में भागीदारी में निवेशकों की लगातार दिलचस्पी को दर्शाता है।

UCCs क्लाइंट रजिस्ट्रेशन के क्यूमुलेटिव नंबर को दर्शाते हैं। निवेशक को कई ट्रेडिंग मेंबर्स के साथ रजिस्ट्रेशन की इजाजत है। NSE ने बयान में कहा कि चूंकि निवेशक विभिन्न दलालों के साथ खाते रख सकते हैं, इसलिए वे कई UCC के साथ जुड़े हो सकते हैं।

31 मार्च, 2025 तक NSE पर यूनीक रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 11.3 करोड़ थी। वहीं जनवरी में आंकड़ा 11 करोड़ से ऊपर था। नए ट्रेडिंग अकाउंट्स में वृद्धि में मोबाइल ट्रेडिंग के बढ़ते इस्तेमाल, वित्तीय जागरूकता में बढ़ोतरी, और ऑनबोर्डिंग की तेज हुई प्रक्रियाओं का हाथ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें