Get App

F&O Trading: निफ्टी समेत इन 5 F&O सेगमेंट का बदल गया लॉट साइज, 20 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने ने एक सर्कुलर के जरिए बताया कि निफ्टी के लॉट साइज को अब 25 से बढ़ाकर 75 कर दिया गया है। वहीं बैंक निफ्टी का लॉट साइज 15 से बढ़ाकर 30, फिन निफ्टी का लॉट साइज 25 से बढ़ाकर 65, मिडकैप निफ्टी का लॉट साइज 50 से बढ़ाकर 120, और निफ्टी नेक्स्ट 50 का लॉट साइज 10 से बढ़ाकर 25 किया गया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 3:04 PM
F&O Trading: निफ्टी समेत इन 5 F&O सेगमेंट का बदल गया लॉट साइज, 20 नवंबर से लागू होंगे नए नियम
NSE ने बताया कि अब सिर्फ निफ्टी 50 इंडेक्स से जुड़े डेरिवेटिव्स की वीकली एक्सपायरी होगी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने निफ्टी और चार दूसरे फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट्स के लॉट साइज में बदलाव का ऐलान किया है। ये बदलाव 20 नवंबर 2024 से लागू होंगे। एक्सचेंज ने एक सर्कुलर के जरिए बताया कि निफ्टी के लॉट साइज को अब 25 से बढ़ाकर 75 कर दिया गया है। वहीं बैंक निफ्टी का लॉट साइज 15 से बढ़ाकर 30, फिन निफ्टी का लॉट साइज 25 से बढ़ाकर 65, मिडकैप निफ्टी का लॉट साइज 50 से बढ़ाकर 120, और निफ्टी नेक्स्ट 50 का लॉट साइज 10 से बढ़ाकर 25 किया गया है।

यह बदलाव 20 नवंबर 2024 से सभी नए इंडेक्स डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स (वीकली, मंथली, क्वाटरली और हाफ-ईयरली) पर लागू होगा। NSE ने यह भी बताया कि नए कॉन्ट्रैक्ट्स की वैल्यू कम से कम 15 लाख रुपये होना चाहिए, और यह लॉट साइज इस तरह तय किया जाएगा कि कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 15 लाख से 20 लाख रुपये के बीच हो।

NSE ने आगे कहा, "मौजूदा वीकली और मंथली एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट्स अपने निर्धारित लॉट साइज के साथ जारी रहेंगे, जब तक कि उनकी एक्सायरी डेट नहीं आती। वहीं क्वाटरली और हाइ-ईयरली कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए, बैंक निफ्टी के लॉट साइज को 24 दिसंबर 2024 के अंत में और निफ्टी के लॉट साइज को 26 दिसंबर 2024 के अंत में नए लॉट साइज में बदल दिया जाएगा।"

SEBI के नए F&O नियमों के तहत हुए बदलाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें