Get App

NSE ने इंडेक्स डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स के एक्सपायरी डे में किया बदलाव, जानिए क्या है इसका मतलब

एनएसई ने 29 नवंबर को इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया है। अब फिननिफ्टी, मिडसीपीनिफ्टी और निफ्टीनेक्स्ट50 के मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स संबंधित महीने के अंतिम गुरुवार को एक्सपायर होंगे। बैंकनिफ्टी के मंथली और क्वार्टर्ली कॉन्ट्रैक्ट्स एक्सपायरी मंथ के अंतिम गुरुवार को एक्सपायर होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 30, 2024 पर 1:28 PM
NSE ने इंडेक्स डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स के एक्सपायरी डे में किया बदलाव, जानिए क्या है इसका मतलब
NSE के कॉन्ट्रैक्ट्स के एक्सपायरी डे में बदलाव 1 जनवरी, 2025 से लागू हो जाएगा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने अपने कॉन्ट्रैक्ट्स के एक्सपायरी डे में बदलाव का ऐलान किया है। यह 1 जनवरी, 2025 से लागू हो जाएगा। एनएसई ने 29 नवंबर को इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया है। अब फिननिफ्टी, मिडसीपीनिफ्टी और निफ्टीनेक्स्ट50 के मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स संबंधित महीने के अंतिम गुरुवार को एक्सपायर होंगे। बैंकनिफ्टी के मंथली और क्वार्टर्ली कॉन्ट्रैक्ट्स एक्सपायरी मंथ के अंतिम गुरुवार को एक्सपायर होंगे।

अभी क्या है नियम?

अभी BANKNIFTY के मंथली और क्वार्टर्ली कॉन्ट्रैक्ट्स एक्सपायरी मंथ के अंतिम बुधवार को एक्सपायर होते हैं। FINNIFTY, MIDCPNIFTY और NIFTYNXT50 के मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी हर एक्सपायरी मंथ के मंगलवार, सोमवार और शुक्रवार को होती है। इस सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि NIFTY के मंथली, वीकली, क्वार्टर्ली और हाफ-इयर्ली कॉन्ट्रैक्ट्स के एक्सपायरी डे में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: शॉर्ट टर्म में Sensex और Nifty की कैसी रहेगी चाल? जानिए स्टार हेल्थ के अनीश श्रीवास्तव ने क्या दिया जवाब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें